मनोरंजन

Published: Oct 17, 2023 01:20 PM IST

69th National Film Awards राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर्स को करेंगी सम्मानित, पढ़ें डिटेल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर्स की फोटो

नई दिल्ली : 24 अगस्त, 2023 को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर्स के नाम का अनाउंसमेंट हुआ था। आज यानी 17 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस्टीजियस इवेंट का आयोजन किया गया है। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अवॉर्ड विनर्स को पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। जिसके लिए कई स्टार्स दिल्ली पहुंच भी चुके हैं।

अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी सोमवार को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। वहीं आज, मंगलवार को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के वितरण का समय आज दोपहर 1.30 बजे रखा गया है। जिसका सीधा प्रसारण डीडी नेशनल और उसके यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। 

तो आइए एक नजर डालते हैं 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर्स की लिस्ट पर –

फीचर फिल्म श्रेणी से

69वें राष्ट्रीय पुरस्कारों से तकनीकी पुरस्कार

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी के प्रमुख विजेता

गैर फीचर फिल्में

बता दें कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत साल 1954 में हुई थी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन भारत सरकार के फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा किया जाता है।