मनोरंजन

Published: Jul 20, 2021 11:28 AM IST

Viral Postप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हुए रोमांटिक, 3 साल एक दूसरे के साथ होने पर मनाया जश्न

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Priyanka Chopra and Nick Jonas get romantic, celebrate after being together for 3 years: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। यह दोनों अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कर सोशल मीडिया पर तहलका मचाते दिखाई देते हैं। ऐसे में प्रियंका और निक की एक तस्वीर फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही है। इस बेहद खास तस्वीर को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री अपने पति सिंगर के साथ अपने रिश्ते को 3 साल पूरे होने का जश्न मनाती दिखाई दी। 3 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर पोस्ट की है। इस वायरल हो रही तस्वीर में प्रियंका और निक का हाथ एक दूसरे के हाथों में नजर आ रहे हैं। यह दोनों एक दूसरे से अपने बेपनाह इश्क का इजहार करते दिखाई दिए। 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस रोमांटिक तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा ‘तुम मेरे सब कुछ हो… आज हमें मिले 3 साल हो गए… ऐसा लग रहा है जैसे कल की बात हो… मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं आप से बहुत प्यार करती हूं…’ देखें पोस्ट- 

 

वहीं, निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा ‘आज से तीन साल पहले…’ ’ मालूम हो कि देसी गर्ल के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा कई सितारे भी कमेंट करते नजर आए।

 

बता दें कि 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इनकी शादी हिन्दू और क्रिस्चन रीति-रिवाजों से हुई थी। इनकी शादी की तस्वीरें फैंस ने काफी पसंद भी की थी।