मनोरंजन

Published: Dec 20, 2021 01:39 PM IST

Viral Photosप्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' के प्रीमियर में अपने सास-ससुर संग किया मस्ती, देखें वायरल Photos 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं।

प्रियंका भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती है। इसलिए एक्ट्रेस हमेशा अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी फोटोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस (The Matrix Resurrection) के प्रमोशन में बिजी है। ऐसे में अब प्रियंका ने अपने सास-ससुर, मां मधु चोपड़ा और अन्य फैमिली मेंबर के लिए एक स्पेशल प्रीमियर आयोजित किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

दरअसल प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। फोटोज में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस सेलिब्रेशन में प्रियंका अपने पति को मिस कर रही थी। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं। मेरे साथ इस अद्भुत क्षण का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरी टीम जिसके बिना मैं इसमें से कुछ भी नहीं कर पाऊंगा। आभारी।’ साथ प्रियंका ने निक को मिस करते हुए लिखा- ‘निक जोनास मिस यूं।

गौरतलब है कि साइंस फिक्शन फिल्मों की श्रेणी में आने वाली इस फिल्म की कथा और इसका निर्देशन किया है लाना वाचोव्स्की ने और इसमें उनकी मदद की है कि उनकी बहन लिली ने। मैट्रिक्स श्रृंखला की यह चौथी फिल्म है। इससे पहले 1999 में आई थी ‘द मैट्रिक्स’, फिर 2003 में आई थी ‘द मैट्रिक्स रीलोडेड’ और ‘द मैट्रिक्स रवोल्यूशन’। यह फिल्म भारत में 22 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी ,तमिल और तेलुगु भाषा में प्रदर्शित होगी।