मनोरंजन

Published: Jul 10, 2021 09:31 AM IST

Priyanka Chopraप्रियंका चोपड़ा बोल्ड ड्रेस में पहुंची अपने नए रेस्टोरेंट 'सोना', देखें Photos

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं।  इन दिनों एक्ट्रेस अपने ‘सोना’ रेस्टोरेंट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। न्यूयॉर्क में उनके इस रेस्टोरेंट में इंडियन फूड मिलता है। अब प्रियंका ने बेहद बोल्ड ड्रेस में अपने इस खूबसूरत रेस्टोरेंट की विजिट की है। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए रेस्टोरेंट की कुछ खास तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

प्रियंका चोपड़ा इस सफेद ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। गोल्डन रिस्ट वॉच और गोल्डन ब्रेसलेट उनके लुक को कंप्लीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका ने इस मौके पर स्ट्रैप्स वाली हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहनी थी।