मनोरंजन

Published: Apr 28, 2022 09:03 AM IST

Priyanka Chopra Picsदिवंगत पिता के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बचपन की तस्वीर, बोलीं- 'डैडी की छोटी बच्ची...'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पिता अशोक चोपड़ा (Ashok Chopra) के बेहद करीब थीं। प्रियंका के पिता कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 10 जून 2013 को निधन हुआ था। प्रियंका अक्सर अपने दिवंगत पिता की याद को जिंदा रखने के लिए उनके साथ दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर करती हैं। कुछ देर पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी।

पोस्ट में बेबी प्रियंका को अपने पिता की प्यार भरी बाहों में देखा जा सकता है। दोनों की मासूम सी मुस्कान ने तस्वीर को बेहद कीमती बना दिया। हालाँकि तस्वीर थोड़ी धुंधली है, लेकिन जो प्यार वह महवपूर्ण है। तस्वीर के साथ, प्रियंका ने कैप्शन लिखा, ‘डैडीज लिटिल गर्ल। #justthetwoofus।” ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रियंका ने अपने प्यारे पिता की याद में एक टैटू भी बनवाया है जिस पर लिखा है ‘डैडीज़ लिटिल गर्ल’।

 

बता दें, प्रियंका बहुत जल्द ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी जो फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित है। फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी होंगी। इसके अलावा प्रियंका एंडिंग थिंग्स और इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी, सिटाडेल पर काम कर रही हैं।