मनोरंजन

Published: Nov 04, 2021 12:17 PM IST

Aryan Khan Drugs Caseशाहरुख खान को राहुल गांधी ने लिखी थी चिट्ठी, आर्यन खान के लिए कहा था- सॉरी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान जेल से घर वापस आ चुके हैं। उन्हें 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद थे। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा भी जमानत पर अपने  घर वापस आ चुके हैं।

शाहरुख के इस मुश्किल वक़्त में फैंस के साथ कई सेलेब्स भी आर्यन सपोर्ट में उतरे थे। ऐसे में अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी शाहरुख खान को चिट्ठी लिखी आर्यन के लिए चिंता जाहिर की थी।

‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी ने शाहरुख खान को चिट्ठी लिख ‘सॉरी’ शब्‍द का इस्‍तेमाल किया था। साथ ही लिखा-  इस तरह के व्यवहार का कोई भी बच्चा हकदार नहीं है। आपको ने भी अच्छा काम किया है मैंने उसे देखा है। मुझे  यकीन है कि उन तमाम लोगों का आशीर्वाद और दुआएं आपके साथ हमेशा रहेंगी।’ साथ ही राहुल ने  कामना किया था कि पुरे परिवार जल्द साथ हो। 

गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ है। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया हैं। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है। लगभग 25 दिन जेल में रहने के बाद आर्यन खान अब अपने घर ‘मन्नत’ पहुंच गए हैं। आर्यन के साथ ही उनके साथ गिरफ्तार किए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है।