मनोरंजन

Published: Jul 20, 2021 11:10 AM IST

Pornography Caseराज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले शेयर किया था वीडियो, ट्रोलर्स बोले, 'भाई लिंक दे दे प्लीज'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को सोमवार रात क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर सामने आ रहे हैं और उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मौजूद हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ये फिल्में बनाकर कुछ ऐप्स के जरिए पब्लिश की जाती हैं। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस ने अपनी जांच शुरू की थी। 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं आए दिन और पति राज कुंद्रा के साथ फनी वीडियो शेयर करती हैं। उनके फोटो और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। इस सब के बीच राज कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राज ने वीडियो गिरफ्तारी से कुछ ही घंटे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। फैंस वीडियो देखने के बाद राज कुंद्रा को पुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। 

राज कुंद्रा वीडियो में जेम्स बॉन्ड बने नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये विडियो जेम्स बॉन्ड सीरीज का ही है, जिसे एडिट किया गया है। आपको बता दें वीडियो तो बड़ा ही फनी है, लेकिन फैंस वीडियो से ज्यादा उनकी गिरफ्तारी पर कमेंट कर रहे हैं। राज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ब्लॉक रोड्स अस्थाई है, तुम्हे कोई भी नहीं रोक सकता।’

राज के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘अरेस्ट हो गया।’ वहीं एक ने लिखा, ‘भाई लिंक दे दे प्लीज।’ एक और ने लिखा, ‘ये कार्न फिल्म बनाने की वजह से अभी-अभी गिरफ्तार हुआ है।’ अब तक इस मामले पर राज कुंद्रा या शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की ओर से कोई सफाई नहीं आई है।