मनोरंजन

Published: Mar 10, 2022 05:54 PM IST

Rakhi Sawant राखी सावंत ने किया गंगूबाई की एक्टिंग, फैंस ने कह दी ये बड़ी बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अभिनीत (Starring) फिल्म (Film) ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) ने हर किसी के दिलों दिमाक में जगह बना लिया है। इस फिल्म को दर्शकों (Audience) से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। आम लोगों के साथ-साथ इस फिल्म को सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे है। इस फिल्म का जूनून राखी सावंत पर भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने गंगूबाई का  बखूबी एक्टिंग किया है।

वो इस फिल्म में गंगूबाई के एक डायलॉग को बोलती नजर आ रही है। दरअसल, राखी सावंत ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो गंगूबाई के लुक को तैयार की है। वो येल्लो कलर की  साड़ी और माथे पर बड़ी लाल कलर की बिंदी और बालों में गुलाब के फूल लगाए हुबहू गंगूबाई की तरह नजर आ रही है। 

इतना ही नहीं वो हाथ में सिगरेट भी लिए नजर आ रही है। इससे पहले वो अपने पोस्ट एक वीडियो में ‘ढोलीडा’ सॉन्ग पर डांस करती नजर आई थी। जिसमें वो नमस्ते के मुद्रा में खड़ी हुई दिखाई दी थी। उनका ये वीडियो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

फैंस उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘राखी सावंत ऐसे ही खुद से ऑडिशन देती रहो, जिस दिन डायरेक्टर की नजर तुम पर पड़ेगी। तुमको काम मिलना स्टार्ट हो जाएगा काम करो नाम करो’ एक दुसरे यूजर ने लिखा, ‘वाह, क्या एक्टिंग किया आपने’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आप इस एक्टिंग में ज्यादा सूट कर रही है, लेकिन आलिया की एक्टिंग…’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपको ये रोल देना चाहिए था।’ राखी सावंत हाल ही में अपने पति रितेश से अलग हुई है। उन्होंने खुद इस की जानकारी अपने फैंस को दी थी। राखी सावंत और उनके पति रितेश रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के मंच पर भी नजर आए थे।