मनोरंजन

Published: Nov 30, 2021 02:22 PM IST

Wedding Updateरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई पोस्टपोन, फैंस को करना पड़ेगा लंबा इंतजार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है। दोनों अभी से एक-दूसरे के परिवार के क्लोज हैं और उनके हर सुख-दुख में साथ रहते हैं। रणबीर और आलिया ने जब से अपने रिलेशनशिप की खबरें कन्फर्म की है, तभी से सोशल मीडिया पर दोनों सुर्खियों में हैं। अब फैन्स इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। 

लंबे वक़्त से ये खबर सामने आ रही थी की दोनों इस साल ही दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिर बाद में खबर आई की दोनों ने शादी 2022 तक पोस्टपेड कर दी गई हैं। इसी बीच अब एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और रणबीर कपूर अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें अरेंजमेंट्स के लिए बहुत समय लगेगा। इसलिए अब दोनों अगले साल यानी दिसंबर 2022 में करेंगे। खबरों की मानें तो शादी के लिए दोनों लंबे वक़्त का ब्रेक लेना चाहते है इसलिए पहले दोनों अपना सभी काम खत्म करना चाहते हैं। 

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी साल 2020 में ही होनी थी लेकिन कोरोना की वजह से प्लान कैंसिल करना पड़ा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ दिखाई देंगे। इस के अलावा आलिया गंगुबाई काठियावाड़ी, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी।