मनोरंजन

Published: Dec 27, 2021 02:55 PM IST

Film 83रणवीर सिंह की फिल्म 83 ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ का बिजनेस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लंबे वक़्त से अपनी फिल्म ’83’ (Film 83) की वजह से सुरुखियों में बने हुए है। उनके फैंस भी काफी बेसबरी से इस फिल्म का इंताजर कर रहे थे। ऐसे में 24 दिसंबर को फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर एक अलग ही बज क्रिएट हो गया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही है।

जहां फैन्स स्पोर्ट्स ड्रामा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं ऐसा लग रहा है कि सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हो पा रहा हैं। फिल्म ने क्रिसमस वीकेंड के दौरान 45 करोड़ रुपये के लगभग बिज़नेस किया हैं। इस फिल्म ने रविवार को 17 करोड़ के आस पास बिजनेस किया हैं। वहीं फिल्म ने शुक्रवार को 12.64 करोड़ और शनिवार को 16.95 करोड़ का बिजनेस किया था। 

गौरतलब है कि फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह कपिल देव (Kapil Dev) की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका रोमी देव (कपिल देव की पत्नी) की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी महत्त्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म शुक्रवार को 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।