मनोरंजन

Published: Feb 28, 2022 10:13 AM IST

Lockupलॉकअप शो में पहुंची रवीना टंडन, जानें क्या वो भी कैदियों की लिस्ट में है शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के ‘लॉकअप’ (Lockup) रियलिटी (Reality) शो (Show) की शुरुआत हो गई है। एक-एक करके उनके इस शो में कैदियों (Prisoners) को पेश (Introduced) किया जा रहा है। इस शो की शुरुआत ‘मेरा सूट है पटियाला’ सांग से हुई। जिसमें अभिनेत्री अपने राजशाही कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रही है। अदाकारा वाइट कलर के सिल्वर ऑउटफिट ड्रेस में नजर आ रही है। उन्होंने इस गाने पर डांस भी किया। उन्होंने कहा ‘दुनिया बाहर हिल रही है और कंगना इधर रियलिटी शो कर रही है। किस-किस की पोल खुलेगी लोगों के गले सूख रहे है, हाथ-पैर कांप रहे है।

जिन लोगों ने मुझसे पांच साल तक बात नहीं की थी। उन लोगों के भी कॉल्स आ रहे है, गिफ्ट्स आ रहे है। लोग पांच उंगलियां मिलाकर हाथ जोड़ रहे है। वैसे गला तो 6 उंगलियों वालों का भी सूख रहा है। अब जो होगा देखा जाएगा। यहां वही होगा जो मैं चाहूंगी। एक बात और मुझे झूठ बिल्कुल भी पसंद नहीं है।’ इस मौके पर शो में कुछ मीडिया और जौर्नालिस्ट के लोग भी पहुंचे है। जो कंटेस्टेंट कैदियों से कुछ सवाल करेंगे। पहले कैदी स्टेज पर मुंह पर टेप लगा कर पहुंचे है। जिनका नाम मुनावर फारुखी (कॉमेडियन) है। उन पर ये आरोप है, की उन्होंने लोगों के धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाकर उन्हें ठेस पहुंचाया है।

जिसके लिए उन्हें लॉकअप में भेज दिया गया है। चौकाने वाला दृश्य तो तब हुआ जब इस शो के मंच पर रवीना टंडन पहुंची। उनको देखकर तो कंगना रनौत भी चौंक गई। उन्होंने बड़े आश्चर्य से  उनसे पूछा क्या आप भी कैदियों की लिस्ट में शामिल है, लेकिन रवीना टंडन ने बताया की वो सिर्फ शो की जानकारी और नियमों के बारे में जानने वहां पहुंची है।

हालांकि, वो बहुत जल्द ही इस शो में जेलर के किरदार में दिखाई देंगी। इस शो के दुसरे कैदी है स्वामी चक्रपानी महाराज उनपर ये आरोप लगा है, की वो लोगों पर अपना उपाय थोपते है। तीसरी कैदी पूनम पांडे (मॉडल) है। जिसपर आरोप है की वो एडल्ट फिल्में बनाती है और उसे प्रमोट करती है।

चौथी कैदी बबीता फोगाट (भारतीय पहलवान) है। जिसपर ये आरोप लगा है की वो कुश्ती के अखाड़े में दिमाक का प्रयोग करके सारे मेडल्स जीते। पांचवी कैदी का नाम है सारा खान (मॉडल) उनपर ये आरोप है की वो रियल लाइफ को रील लाइफ में बदलती है। लॉकअप शो बीते रविवार से ओटीटी प्लेटफार्म  एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हो रहा है। ये शो बिल्कुल मुफ्त है। इस शो में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट का हिस्सा बनेंगे। ये शो 72 दिनों के लिए बनाया गया है।