मनोरंजन

Published: Jul 22, 2021 05:19 PM IST

Gossipरुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने दिए इन 'शर्मनाक सवालों' के जवाब

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक आए दिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया उनके फोटोस वीडियोस वायरल होते रहते हैं। रुबीना दिलैक अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। साथ ही वह अपने फैंस के कई सवालों के जवाब भी देती रहती हैं। रुबीना दिलैक टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला की पत्नी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यह दोनों साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा यह दोनों अक्सर फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। 

आपको बता दे कि हाल ही में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने फैंस के कुछ ‘शर्मनाक सवालों’ के जवाब दिए हैं। रुबीना दिलैक ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में यह दोनों फैंस के  ‘शर्मनाक सवालों’ के जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

टीवी अदाकारा रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से फैंस द्वारा पूछा गया कि उन दोनों में से एक कौन सबसे ज्यादा सोचता है ? उन दोनों में से कौन सबसे ज्यादा अधिकार जमाता है। दोनों में से सबसे ज्यादा कौन झगड़ता हैं ? अब इन सवाल के जवाब में अभिनव शुक्ला ने पत्नी रुबीना को सबसे ज्यादा अधिकार जमाने वाला बताया। वही खुद रुबीना ने भी इस बात को स्वीकार किया है। इसके अलावा रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से और भी कई सवाल किए गए। सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के फैंस को उनके वीडियो को खूब पसंद आ रहा हैं। 

दोनों के फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि छोटे पर्दे पर राज करने वाली रुबीना दिलैक अब बड़े पर्दे पर भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जी हां, रुबीना दिलैक जल्द ही बिग स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरेंगी। इस बात की जानकारी हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों की दी है। आपको बता दे कि तरण ने अपने आधिकारिट ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘रुबीना दिलैक बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार…. म्यूज़िक कम्पोज़र पलाश मुच्छल जिन्होंने ‘अर्ध’ के साथ डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अपनी फिल्म के लिए रुबीना दिलैक को साइन कर लिया है। इनके अलावा पलाश ने ‘अर्ध’ के लिए एक्टर हितेन तेजवानी और राजपाल यादव को साइन किया है। फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर के महीने में शुरू हो जाएगी’।

वैसे रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के कितने बड़े फैन हैं ? कमेंट बॉक्स में बताएं।