मनोरंजन
Published: Jul 04, 2022 10:21 AM ISTKareena-Saif Kiss सैफ अली खान ने लंदन बीच पर पत्नी करीना कपूर को किया किस, रोमांटिक मुड में नजर आए कपल
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की ग्लैमरस (Glamorous) एक्ट्रेस (Actress) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर और जेह के साथ वेकेशन पर इंगलैंड गई है। जहां वो अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। अभिनेत्री ने अपने इस एन्जॉयमेंट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। जिसमें वो काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। तस्वीरों में ये कपल काफी रोमांटिक मुड में दिखाई दे रहे है। करीना कपूर द्वारा शेयर पहली तस्वीर में अभिनेत्री सैफ अली खान के साथ सेल्फी ले रही है।
वहीं सैफ अली खान कैमरे की तरफ देख रहे है। दूसरी तस्वीर भी करीना कपूर द्वारा ली गई सेल्फी की है। जिसमें सैफ अली खान अपनी पत्नी को किस कर रहे है। वहीं तीसरी तस्वीर में करीना कपूर खान समुंद्र के किनारे बिना मेकअप के अपने बालों को सवांरती नजर आ रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘बीच पर एक जैकेट और ए किस… इंग्लिश चैनल… क्या वह गर्मी इंग्लैंड में है?’ इस प्यारे कपल का रोमांस उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स को भी पसंद आ रहा है। उनके इस तस्वीरों पर फैंस अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है। उनके इस रोमांटिक तस्वीरों को अब तक 7 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके है।
अगर हम बात करें करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री बहुत जल्द अद्वैत चंदन की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में एक्टर आमिर खान के साथ अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। अभिनेत्री इस फिल्म में कड़ी मेहनत की है। फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।