Femina Miss India 2022
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : भारत (India) में 2022 की मिस इंडिया (Miss India) का अनाउंसमेंट (Announcement) हो चुका है। इस बार की फेमिना मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022) का ताज कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर पर सजा है। बीते 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ था। जिसमें मिस इंडिया 2022 का खिताब सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनर अप का ताज पहनी और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनर अप रहीं।

    इस बार के मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी 31 कंटेस्टेंट्स ने अपने हुस्न का जबरदस्त जलवा बिखेरा। इस रैप पर अगल-अगल राज्यों की परियां उपस्थित हुई। सभी अपनी खूबसूरती और हाजिर जवाब से लोगों का दिल जीत ली। मात्र 21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था। हालांकि, वो कर्नाटक की रहने वाली है। सिनी शेट्टी अपना ग्रैजुएशन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस में पूरा की है। अब वो सीएफए कर रही है। इतना ही नहीं वो एक भरतनाट्यम डांसर भी है। सिनी शेट्टी इस सम्मान से काफी खुश है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

    फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सेलेब्स का भी जलवा देखने को मिला। रेड कार्पेट पर कई अभिनेत्रियां कहर ढाती दिखी। जिन्हें देखकर हर किसी की नजरें उनपर ही टिकी थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

    रेड कार्पेट पर मलाइका अरोड़ा डीप नेक ट्रांस पेरेंट गाउन पहने अपने हुस्न का जादू चलते दिखी। वहीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी सिल्वर कलर के गाउन में दिखाई दी। ये अभिनेत्रियां बतौर जज इस आयोजन में शामिल हुई थी। मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया के अलावा रोहित गांधी, श्मामक डावर, डीनो मोरिया और राहुल खन्ना भी बतौर जज दिखे।