मनोरंजन

Published: Jun 21, 2022 02:42 PM IST

Samantha Ruth Prabhu Reactsसामंथा रूथ प्रभु ने एक्स- हसबैंड नागा चैतन्य के अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला के साथ डेटिंग की खबरों पर दी प्रतिक्रिया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्‍य (Naga Chaitanya) ने  2021 सितंबर में अलग हुए। दोनों ने खुद एक आधिकारिक बयान जारी कर इसका ऐलान किया था। फैंस के बीच यह खबर आने के बाद उनमें खासी नाराजगी दिखाई दी थी। वहीं सोमवार बताया गया कि नागा चैतन्य ‘मेड इन हेवन’ (Made in Heaven)  स्टार शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) के साथ रिश्ते में हैं। पिंकविला ने अपने रिपोर्ट में बताया कि, नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला को जुबली हिल्स के एक घर में एक साथ देखा गया। कुछ घंटों के बाद, वे एक ही कार में एक साथ चले गए।’

इस पर अब नागा चैतन्य की एक्स वाइफ सामंथा रूथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। अदाकारा ने लिखा- ‘लड़की पर अफवाहें – सच होनी चाहिए !! लड़के पर अफवाह – लड़की ने लगाया !! बड़े हो जाओ दोस्तों..सम्मिलित पार्टियां तो साफ तौर पर आगे बढ़ गई हैं.. तुम भी आगे बढ़ो !! अपने काम पर ध्यान लगाओ… अपने परिवारों पर… आगे बढ़ो !!’ 

 

वर्क फ्रंट की बात करते तो, सामंथा आने वाले समय में कई बेहतरीन फिल्मों में दमदार अभिनय करती दिखाई देंगी। इनमें गुनशेखर द्वारा निर्देशित पौराणिक कथा शाकुंतलम भी शामिल है, अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा भी फिल्म के साथ टॉलीवुड में प्रवेश करेंगी। इसके अलावा अभिनेत्री जल्द विजय देवरकोंडा के साथ दिखाई देंगी।