मनोरंजन

Published: Apr 29, 2022 02:20 PM IST

Priyanka Chopra REACTSकैटरीना कैफ को ब्लू बिकिनी में देख प्रियंका चोपड़ा ने कर दी तारीफ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: कैटरिना  कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर खूब चर्चा बटोरी थी।  इन तस्वीरों में अदाकारा ब्लू मल्टीकलर फ्लोरल बिकिनी में दिखाई दी थी। कैटरीना इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे ब्लू हार्ट इमोटिकॉन के साथ कैप्शन दिया था। कैटरिना की इन तस्वीरों पर फैंस के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट्स और लाइक करते दिखाई दिए। अब इस लंबी लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का भी नाम शामिल हो गया है। 

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अभिनय का डंका बजाने वाले प्रियंका ने कैटरिना की बिकिनी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक फायर इमोजी शेयर किया है। देखें पोस्ट- 

बता दें, प्रियंका, कैटरीना और आलिया भट्ट जल्द ही फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जी ले जरा’ में पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फैंस और यहां तक ​​कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म के लिए सुपर एक्साइटेड हैं।