मनोरंजन

Published: Nov 02, 2021 11:23 AM IST

Aryan Khanशाहरुख खान ने बेटे आर्यन की रिहाई के बाद उन पर नजर रखने के लिए उठाया ये कदम 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान जेल से घर वापस आ चुके हैं। उन्हें 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद थे। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा भी जमानत पर अपने  घर वापस आ चुके हैं।

ऐसे में अब जा कर शाहरुख और गौरी खान को राहत मिली है। आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को 14 शर्तों के साथ जमानत दी है। आर्यन  30 अक्टूबर की सुबह बाहर आए थे। जब से आर्यन जेल से बाहर आये हैं तब से शाहरुख की चिंता उन्हें लेकर और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान बेटे आर्यन के लिए एक पर्सनल बॉडीगार्ड रखने वाले है। आर्यन की  गिरफ्तारी से शाहरुख खान को एक  गहरा सदमा लगा है। इसलिए शाहरुख को लग रहा है कि अगर आर्यन के पास पर्सनल बॉडीगार्ड होता तो इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। 

शाहरुख खान ने नए बॉडीगार्ड की तलाश भी शुरू कर दी है। साथ ही शाहरुख ने आर्यन को कुछ महीनों तक घर पर ही रखने की सोच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें शाहरुख़ ने आर्यन का दोस्तों से मिलने, नाइट-आउट और पार्टियों में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी हैं। 

गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ है। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया हैं। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है। लगभग 25 दिन जेल में रहने के बाद आर्यन खान अब अपने घर ‘मन्नत’ पहुंच गए हैं। आर्यन के साथ ही उनके साथ गिरफ्तार किए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है।