मनोरंजन

Published: May 16, 2022 02:15 PM IST

Shilpa Shetty Avni Look शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर फिर से वापसी, 'निकम्मा' के ट्रेलर को लेकर किया ये ऐलान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अभी हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) से दूरी बना ली थी। सोशल मीडिया छोड़ने से पहले उन्होंने इसकी जानकारी अपने फैंस को दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं कुछ दिनों के लिए अपने सोशल मीडिया एकाउंट से दूर हो रही हूं। जल्द ही एक नए अवतार में अपनी वापसी करूंगी और वो अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट से दूर हो गई। यहां तक की उन्होंने प्रोफाइल पर भी ब्लैक बैकग्राउंड सेट कर दिया था, लेकिन अपने वादे के मुताबिक आज एक बार फिर शिल्पा शेट्टी अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट पर एक्टिव हो गई है।

आते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी आगामी फिल्म ‘निकम्मा’ में अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी अपने इंस्टाग्राम पर एक मोशन वीडियो शेयर की है। जिसमें वो सुपरवुमेन के किरदार में नजर आ रही है साथ ही उन्होंने इस फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म ‘निकम्मा’ का ट्रेलर कल यानी मंगलवार को सुबह 11:30 आउट होगा। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘अब हम बात कर रहे हैं बिल्कुल नए अवतार में! असली ‘अवनि’ कौन है? कुछ प्यार दिखाए और इसे अधिक देखें! याद रहे कल 17 मई को सुबह 11:30 बजे निकम्मा का ट्रेलर लॉन्च हो रहा है।’ उनके इस पोस्ट को अब तक तीन लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘निकम्मा’ में शिल्पा शेट्टी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी और शिर्ले सेतिया भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी अवनि की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान ने किया है। ये फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।