Kushi Motion Poster Out
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ सुपरस्टार (South Superstar) विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपने फैंस को खुशी पर खुशी दे रहे है। प्रशंसक उनकी आगामी (Upcoming) फिल्म (Film) ‘लाइगर’ (Liger) के रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर ही रहे थे कि आज उनकी एक और आगामी फिल्म ‘कुशी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। गौर करने वाली बात तो ये है कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगी। अभिनेता ने फिल्म ‘कुशी’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    पोस्टर को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये एक रोमांटिक फिल्म है। अभिनेता ने अपने विजय देवरकोंडा यूट्यूब चैनल पर इस फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर किया है। जिसमें सामंथा रुथ प्रभु पिंक कलर की साड़ी पहने प्यार भरे नजरों से विजय देवरकोंडा को देख रही है। वहीं विजय देवरकोंडा भी पिंक कलर का शर्ट पहने है और उन्होंने ऊपर से डेनिम भी डाला है। वो अपने आंखों पर स्टाइलिश सनग्लास भी लगाए है। ये नजारा कश्मीर की वादियों का है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

    ऐसा पहली बार है कि विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे है। शिवा निरवाना द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म इसी साल 23 दिसंबर को तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्माण मैथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन यरनेनी और रविशंकर वाई कर रहे है।  

     

    गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा फिल्म ‘लाइगर’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।