कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) का शनिवार दोपहर को पश्चिम बर्द्धमान जिले के दुर्गापुर में एक हेलीकॉप्टर (Helicopter) में चढ़ते वक्त संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं। जब यह घटना हुई तब वह एक चुनावी रैली के लिए कुल्टी जा रही थीं।
रैली जारी रखीं
ममता के साथ मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर में बैठते वक्त संतुलन बिगड़ गया जिससे वह गिर गईं। फिलहाल वह ठीक हैं। इस घटना के बाद ममता कुल्टी गयीं और उन्होंने आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee slipped and fell while taking a seat after boarding her helicopter in Durgapur, Paschim Bardhaman today. She reportedly suffered a minor injury and was helped by her security personnel. She continued with her onward travel to Asansol. pic.twitter.com/UCt3dBmpTQ
— ANI (@ANI) April 27, 2024
50 दिन के भीतर दूसरी बार हुईं चोटिल
बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी कई बार चोटिल हो चुकी हैं। छह सप्ताह में यह दूसरी बार है जब उनको चोट लगी है। 69 वर्षीय तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी कोलकाता में 14 मार्च को अपने कालीघाट आवास के अंदर गिर गईं थीं। तब उनके माथे और नाक पर चोटें आईं थीं। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
2021 में विधानसभा चुनाव के दौरान लगी थी चोट
यही नहीं 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें चोटें आईं थी। ममता नंदीग्राम में प्रचार करने गई थीं। उस दौरान वहां भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान उनका का पैर लोहे के एक खंभे से टकरा गया था और उन्हें चोट लग गई थी।