मनोरंजन

Published: Jun 16, 2021 10:51 AM IST

Shocking Elimination 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, बाहर हुईं ये पॉपुलर खूबसूरत एक्ट्रेस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Shocking elimination in ‘Khatron Ke Khiladi 11’, Anushka Sen out of the show: टीवी की दुनिया के मोस्ट अवेटेट रियाटिली शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) का जबरदस्त प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ था। शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का इसमें दमदार अंदाज दिखाई दिया था। रोहित शेट्टी ने खुद ईद प्रोमो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। फैंस के बीच प्रोमो खूब वायरल होने के बाद अब ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। इस शो एक पॉपुलर एक्ट्रेस बाहर हो गई है। मालूम हो कि शो की शूटिंग इस समय केप टाउन में चल रही है। इस बार शो में अनुष्का सेन (Anushka Sen) भी गई हैं। अनुष्का सभी से छोटी होने के साथ-साथ सबकी लाडली भी थी। केप टाउन में मौजूद सभी सेलेब्स के साथ उनकी अच्छा बॉन्ड है। पिछले दिनों अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अदाकारा ने बताया था कि ‘उन्हें नया परिवार मिल गया है।‘ 

बता दें, अनुष्का की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। और तो और ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से जुड़ने के बाद से अदाकारा को फैंस का भी जबरदस्त सपोर्ट मिला है। ऐसे में अगर अनुष्का सेन बाहर होती है तो उनके फैंस के लिए ये बड़ा झटका है। खैर टाइट शेड्यूल की वजह से ऐसे भी चांस हैं कि शो में मल्टीपल एलिमिनेशन हों।

 

केप टाउन से लगातार सेलेब्स अपनी फोटोज शेयर करते दिखाई देते हैं। इस बार श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, रादुल वैद्य, आस्था गिल, निक्की तंबोली, अनुष्का सेन, सौरभ राज जैन, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, महक चहल, सना मकबूल जैसे सेलेब्स केप टाउन में मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ग्रैंड फिनाले की शूटिंग मुंबई में फिनाले से 15 दिन पहले होगी। शो की शूटिंग इस समय बायो बबल में हो रही है।