मनोरंजन

Published: Oct 16, 2021 03:16 PM IST

Birthday Special Smita Patilबिना शादी के स्मिता पाटिल बन गई थीं मां, मरने से पहले जाहिर की थी ये आखिरी ख्वाहिश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Smita Patil become a mother without marriage, she had expressed her last wish before she died: बॉलीवुड अभिनेत्री स्मिता पाटिल (Smita Patil) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इन सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। स्मिता पाटिल हर फिल्म में एक अलग रोल निभाती नजर आई है। हिंदी हो या मराठी फिल्में स्मिता ने अपने अभिनय से हमेशा ही वाहवाही लूटी। अभिनेत्री स्मिता पाटिल का अभिनय करियर जीतना शानदार था उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ विवादों से भरपूर थी। अभिनेत्री का अभिनेता राज बब्बर के साथ अफेयर खूब चर्चा में रहा था। आज स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि है। उनका जन्मदिन 17 अक्टूबर 1956 को हुआ था। लाखों दिलों पर राज करने वाली स्मिता ने जल्द ही इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। 

राज बब्बर ने स्मिता के लिए छोड़ा घर

खैर, स्मिता पाटिल शादीशुदा राज बब्बर के प्यार में पागल थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, स्मिता के लिए राज ने अपने घर छोड़ दिया था और यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप रह रहे थे। उस दौरान अभिनेत्री स्मिता पर राज का घर तोड़ने का आरोप लगा था। इसके लिए अभिनेत्री की खूब आलोचना भी हुई थी। इसके बावजूद राज और स्मिता ने एक दूसरे के साथ प्यार का सफर शुरू किया। 

 

इसी बीच स्मिता पाटिल ने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म दिया। बेटे के जन्म के दो सप्ताह बाद ही अभिनेत्री का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, बेटे के जन्म के बाद स्मिता काफी कमजोर हो गई थी। साथ ही इलाज में देरी और लापरवाही की वजह से अभिनेत्री का निधन हुआ था। स्मिता पाटिल का आकस्मिक निधन सबको हैरान कर देने वाला था। आज भी इस पर रहस्य बना हुआ है कि स्मिता की मौत अचानक क्यों हुई? मरने से पहले स्मिता पाटिल ने अपनी आखिरी ख्वाहिश भी जाहिर की थी। अभिनेत्री ने कहा था कि मरने के बाद उन्हें किसी शादीशुदा महिला की तरह सजाया जाए। मरने के बाद स्मिता का मेकअप बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने किया था।