मनोरंजन

Published: May 11, 2022 05:17 PM IST

Sonakshi Sinha सोनाक्षी सिन्हा के सगाई मिस्ट्री से उठा पर्दा, ये था उनका बड़ा सपना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों सुर्खियों में है। अभी हाल ही में अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर कुछ तस्वीरें (Pictures) पोस्ट की थी। जिसको देखकर लोगों ने उनके सगाई होने का अनुमान लगाया था। शेयर किए तस्वीरों में अदाकारा किसी मिस्ट्री मैन का हाथ पकड़े दिखाई दी थी साथ ही उनके अंगुली में डायमंड रिंग भी नजर आया था। जिसको देखने के बाद लोगों ने ये मान लिया था कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है, लेकिन अब उन्होंने अपने इस राज से पर्दा उठा दिया है। उनका बड़ा सपना सगाई करना नहीं, बल्कि कुछ और ही है।

जी हां सच्चाई सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जिस तस्वीरों को देखकर ये निष्कर्ष निकला था कि उन्होंने अपनी सगाई पूरी कर ली है। वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा ने ही अपने इस राज को सबके सामने खोलकर रख दी है। वो अपना स्टाइलिश नेल ब्रांड लेकर आई है जो कि उनके बड़े सपनों में से एक था। सोनाक्षी सिन्हा अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उनके द्वारा शेयर तस्वीर में वो अपने नाखूनों पर स्टाइलिश नेल लगाए नजर आ रही है।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘शहहहह….. मैं एक राज छिपाकर रखी हूं, यह पता लगाना सो इजी नहीं है कि क्या पक रहा है !!! अपने बेहतरीन अनुमान के साथ कमेंट करें !!’ वहीं वो अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमें वो अलग-अलग स्टाइलिश नेल में एक्ट करती नजर आ रही है। अभिनेत्री कैप्शन में लिखी कि महिलाएं… क्या आप हॉट गर्ल समर और नेलिट  को मेरे साथ लेने के लिए तैयार हैं ????’ 

गौरतलब है कि बहुत जल्द सोनाक्षी सिन्हा SOEZI नाम का ब्यूटीकेयर लेकर आ रही है। जिसमें स्टाइलिश नेल  मिलेगा। अभिनेत्री फिल्मों के अलावा अब बिजनेस में भी अपना कदम रखने जा रही है। अभिनेत्री कई आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है। सोनाक्षी सिन्हा आदित्य सरपोतदार की फिल्म ‘ककुदा’ में रितेश देशमुख के साथ अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरा मंडी’ में हुमा कुरैशी के साथ दिखाई देंगी। अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘डबल एक्स एल’ में भी लीड रोल में नजर आएंगी।