मनोरंजन

Published: Oct 21, 2022 03:07 PM IST

Sonam Kapoor सोनम कपूर ने बेटे वायु का मनाया 2nd मंथ बर्थडे, केक काटकर किया सेलिब्रेट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja) ने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन वो अपने बेटे का नाम अपने प्रशंसकों के साथ शेयर कर चुकी हैं। इसके साथ ही वो अपने बेटे के नाम का मतलब भी बता चुकी है। आज सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा के बेटे वायु आहूजा 2 महीने के हो चुके है। जिसको सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने दमदार तरीके से सेलिब्रेट किया है।

जिसकी झलक अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिखाई है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक केक की तस्वीर शेयर की है। जिसमें शेर का चित्र बना हुआ है और उसपर लिखा है कि वायु के 60 दिन पूरे होने पर सेलिब्रेट किया है। केक टेबल पर रखा है और केक पर कैंडल जल रहे है। सोनम कपूर अपने इस नई जिम्मेदारी से काफी खुश है। बता दें कि अभिनेत्री 37 साल की उम्र में मां बनी है। वो लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर है।

गौरतलब है कि सोनम कपूर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अक्सर अपने बेटे से जुड़ी बातों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। इससे पहले बेटे वायु के 1 मंथ कंप्लीट करने पर भी सोनम कपूर ने काफी धमाकेदार तरीके से सेलिब्रेट किया था। जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अब फैंस उनके बेटे वायु को 2 महीने पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है।