मनोरंजन

Published: Jul 13, 2020 10:44 AM IST

मददगार सितारे सफ़र में घायल, मारे गए 400 प्रवासी मज़दूरों के परिवार की मदद करेंगे सोनू सूद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया था। इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा प्रवासी मज़दूरों मुश्किलों का सामना करना पड़ा ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मज़दूरों के मसीहा बन गए। सोनू सूद ने कई प्रवासी मज़दूरों को अपने घर तक पहुंचाया था। इसके अलावा उन्होंने मज़दूरों के खाने-पीने का भी इंतजाम किया था। अब लॉकडाउन खुल गया है, फिर भी सोनू सूद मज़दूरों की मदद करने के लिए आगे आए हैं।

दरअसल, लॉकडाउन के चलते कई मज़दूर अपने घर के लिए निकाल पड़े थे। ऐसे में सफ़र के दौरान कुछ मजूदरो की जान गयी तो कुछ मज़दूर घायल भी हुए है। ऐसे 400 प्रवासी मज़दूरों के परिवारों की मदद करने के लिए एक बार फिर सोनू सूद आगे आए हैं। सोनू और उनकी दोस्त नीति गोयल ने इन 400 परिवारों की आर्थिक मदद करने का फैसला लिया हैं। वहीं, इनमे से ज्यादा दिहाड़ी मज़दूर थे। अब उनके परिवार के पास पैसे कमाने का कोई जरिया नहीं है।इसके अलावा सोनू और उनकी टीम ने प्रवासी मज़दूरों के बच्चों की शिक्षा उनके लिए घर बनवाने का भी खर्च उठाने वाले है।

प्रवासी मज़दूरों की मदद करने के बारे में सोनू ने कहा, ‘मैंने फैसला किया है कि जो प्रवासी मज़दूर सफर के दौरान घायल या मारे गए उनके परिवार को एक सुरक्षित भविष्य दिया जाए। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि उनकी मदद करना मेरी निजी ज़िम्मेदारी है।’ वहीं,सोनू ने इस पर काम करना शुरू भी कर दिया है।

इस समय सोनू सूद और उनकी टीम उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधिकारियों से संपर्क में हैं, सोनू की टीम अधिकारियों से सफ़र में मारे गए और घायल हुए मज़दूरों की जानकारी ले रहे है। इस जानकारी से वह मज़दूरों के परिवार वालो से संपर्जोक कर सकेंगे। वहीं इस जानकारी में मज़दूरों के बैंक डीटेल्स भी शामिल होंगे।