मनोरंजन

Published: Oct 12, 2022 08:13 PM IST

Sonu Soodअक्षरा सिंह से मिले सोनू सूद, अभिनेत्री ने कहा- 'ईश्वर के बंदे से मुलाकात...'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) सोनू सूद (Sonu Sood) अक्सर सुर्खियों में रहते है। हाल ही में अभिनेता ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) से मुलाकात किया। सोनू सूद से मिलकर जितना खुश अक्षरा सिंह हुई। उतनी ही खुशी सोनू सूद को भी अक्षरा सिंह से मिलकर हुआ। अक्षरा सिंह ने अपनी इस मुलाकात की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें दोनों स्टार्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में अक्षरा सिंह व्हाइट कलर का शर्ट और ब्राउन कलर का कार्गो पैंट पहने नजर आ रही हैं तो वहीं सोनू सूद भी ब्लू कलर का शर्ट और डेनिम जींस पहने दिखाई दे रहे है। अक्षरा सिंह ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ईश्वर के बंदे से मुलाकात, बहुत धन्यवाद!’ वहीं उनके इस पोस्ट पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, ‘खुशी हुई मेरे दोस्त!’ अक्षरा सिंह और सोनू सूद की ये मुलाकात उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही है।

गौरतलब है कि सोनू सूद अक्सर लोगों की मदद करने के लिए चर्चा में रहते है। कोरोना काल में सोनू सूद जरुरतमंदों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। जिस दौरान उन्होंने कई लोगों की मदद किया था। वहीं अक्षरा सिंह का भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी काफी अधिक पॉपुलैरिटी है। अभिनेत्री अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी एक्टिव रहती है। वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक फैन फॉलोइंग है।