मनोरंजन

Published: Jun 11, 2022 12:35 PM IST

Sudhir Mishraसुधीर मिश्रा की मां की हालत नाजुक, फिल्म निर्माता ने ट्विट कर दी जानकारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Social Media

मुंबई : फेमस (Famous) फिल्म डायरेक्टर (Film Director) सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) के लिए ये काफी मुश्किल की घड़ी है। उनकी मां की हालत इस वक्त काफी नाजुक है। जिसके लिए वो काफी परेशान है। निर्माता ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्विट के जरिए दी है। वो नहाने के लिए हॉस्पिटल से निकले ही थे की उन्हें वहां से कॉल आ गया कि वो जल्दी वापस आ जाए, क्योंकि उनकी मां की हालत काफी नाजुक है और उनके पास वक्त कम है।

सुधीर मिश्रा ने बीते 7 जून को एक ट्विट किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी मां की हालत काफी गंभीर है। जिसके लिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इस खबर से उनके चाहने वाले काफी उदास है और उनकी मां के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे है।

सुधीर मिश्रा ने फिर एक नए ट्विट करते हुए  बताया कि वो नहाने के लिए अस्पताल से निकले थे कि उन्हें वापस बुला लिया गया। हॉस्पिटल के कॉल पर उन्हें बताया गया कि उनके मां के पास बहुत कम समय है।

इस खबर को सुनकर सुधीर मिश्रा काफी भावुक हो गए है। इस खबर को सुनकर  उनके प्रशंसक भी काफी चिंतित है और वो उनकी मां के लिए प्रार्थना कर रहे है।