मनोरंजन

Published: Nov 05, 2022 05:53 PM IST

Athiya Shetty Birthdayसुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के जन्मदिन पर किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर बताया अपनी जिंदगी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ था। इस खास मौके पर आथिया शेट्टी को उनके पिता सुनील शेट्टी ने उन्हे बर्थडे विश किया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी आथिया के साथ एक तस्वीर शेयर किया है। तस्वीर में एक पिता और बेटी की खुबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीर में वो दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे है।

तस्वीर में आथिया शेट्टी व्हाइट कलर का लहंगा पहने नजर आ रही है। इसके साथ ही वो अपने कानों में स्टायलिश बड़े-बड़े इयरिंग्स पहनी है और माथे पर इयरिंग्स के मैचिंग का मांग टीका लगाए नजर आ रही है। वहीं सुनील शेट्टी ब्लू कलर के ड्रेस में दिखाई दे रहे है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर दिल को छूने वाला कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी जिंदगी’ साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

उन्होंने अपने इस पोस्ट में फॉरएवर बेबी, फादर डॉटर, ब्यूटी, ब्रैट, हार्ट और लव हैशटैग किया है। पिता के इस पोस्ट का जवाब देते हुए बेटी ने लिखा, ‘लव यू’ साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी आथिया शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है।

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी एक बॉलीवुड एक्टर के साथ-साथ मशहूर बिजनेसमैन भी है। वो एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में उनके साथ विवेक ओबेरॉय, सोनाली कुलकर्णी, फ्रेडी दारूवाला, ल्यूक केनी और शांतिप्रिया भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज का टीजर भी रिलीज हो गया है।