मनोरंजन

Published: Feb 02, 2022 04:01 PM IST

Sunil Grover Surgeryसुनील ग्रोवर ने कराया हार्ट सर्जरी, फैंस ने की जल्द ठीक होने की कामना।।।

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : एक्टर (Actor) सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) किसी के नाम के मोहताज (Tempted) नहीं है। उनके मजाकिया (Funny) अंदाज (Style) से लोग हंसते-हंसते (Laughingly) लोटपोट (Polling and Tossing) हो जाते है। वहीं उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। दरअसल, सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया की एक्टर सुनील ग्रोवर सिटी के एशियाई अस्पताल में हार्ट की सर्जरी के बाद उनके सेहत में सुधार हो रहा है।

डॉक्टर ने भी इस बात की जानकारी दी है, की अब वह पहले से ठीक है और उनके सेहत में सुधार हो रहा है। अभिनेता के इस खबर को सुनकर उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। अभिनेता सुनील ग्रोवर ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाते नजर आए थे। जिसमें उन्होंने अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। वहीं, दर्शक भी उन्हें खूब प्यार देते है। 

सुनील ग्रोवर अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। उन्होंने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर एक बिल्ली की  वीडियो पोस्ट की है। जिसमें बिल्ली मजाकिया अंदाज में अपने आंखों पर ब्लैक सन ग्लास लगाते हुए एक गाने को सुर देती नजर आ रही है, साथ ही बिल्ली के गले में गोल्डन चेन भी नजर आ रहा है।

उसके इस अंदाज को देख दर्शकों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो रहा है। सुनील ग्रोवर के इस कॉमेडी पोस्ट को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।