मनोरंजन

Published: Mar 05, 2022 08:34 PM IST

Sushmita Senबिना शादी के बच्चा गोद लेने के सवाल पर सुष्मिता सेन ने दिया ऐसा जवाब

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने बॉलीवुड जगत (Bollywood World) में अपनी एक अलग पहचान (Identity) बनाई है। उन्होंने आम जीवन में भी लोगों को एक अनोखी प्रेरणा दे चुकी है। अभिनेत्री ने अपने 24 वर्ष की आयु में ही एक बेटी को अडॉप्ट (Adopt) की थी। अदाकारा ने उस अडॉप्ट की हुई बेटी (Daughter) का नाम रेने (Rene) रखा है। बाद में उन्होंने एक और बेटी को गोद लिया। जिसका नाम अलीसा है। बीते दिनों अभिनेत्री एक बेबी बॉय को भी गोद लिए नजर आई थी।

हालांकि, अभिनेत्री पहले से ही यह तय कर चुकी थी की वो कभी शादी नहीं करेंगी, लेकिन उन्हें बच्चों के प्रति बड़ा लगाव है। इसका उदाहरण है उनके गोद लिए बच्चे वैसे अभिनेत्री अपने आम जीवन में काफी खुश रहती है। इतना ही नहीं सुष्मिता सेन अपने फिटनेस का भी खास ख्याल रखती है। अभिनेत्री द्वारा गोद ली बेटियां भी अपनी मां को खूब प्यार करती है। अभिनेत्री अपने बेटियों के साथ खिंची तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में अभिनेत्री ने मुंबई में एक बिलबोर्ड देखा। जिसपर बिना शादी के बच्चे कैसे गोद ले सकते है जैसी बात लिखी थी। उस बिलबोर्ड को अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है।

सुष्मिता सेन ने इस सवाल पर अपने जवाब देते हुए अपने कैप्शन में लिखी ‘ऐसा लगता है कि ये शब्द मुंबई और दिल्ली के चक्कर लगा रहा है…. मैं इन बातों को सुनना बंद करती की इससे पहले मैंने इन शब्दों को कई बार सुना है।’ उनके इस नेक सोच ने लोगों का दिल जीत लिया है। उनके इस पोस्ट को उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे है और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। उनके इस सोच को एक यूजर ने लाइक करते हुए लिखा ‘मैं आप पर बहुत गर्व करती हूं और मैं आपका बहुत सम्मान भी करती हूं, आपके जैसी बनने की मेरी भी इच्छा है।’

दुसरे यूजर ने लिखा ‘आप हमेशा ये याद रखिए की लोग हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे, क्योंकि लोगों का काम है कहना’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘हमें इस देश में बदलाव लाने की जरूरत है, आप कई महिलाओं की प्रेरणा हैं’ एक यूजर ने तो लिखा ‘आप न केवल महिलाओं के लिए बल्कि हम पुरुषों के लिए भी ताकत, साहस और प्रेरणा की प्रतीक हैं।’ अभिनेत्री अपने इस विचारों से लोगों की पसंद बन गई है।