मनोरंजन
Published: Jun 29, 2022 07:37 PM ISTSwara Bhaskarस्वरा भास्कर को मिली धमकी भरी चिट्ठी, स्पीड पोस्ट से घर पहुंचा खत
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) सलमान खान (Salman Khan) को बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। उनके पिता सलीम खान को पार्क में धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। जिससे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अफरा-तफरी मच गई थी। वहीं अब टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को भी जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक खत के जरिए डेथ थ्रेट मिला है।
ये खत स्पीड पोस्ट के जरिए उनके घर पहुंचा। चिट्ठी में स्वरा भास्कर को जान से मारने की बात लिखी है। ये लेटर हिंदी में लिखा है। जिसमें लिखा है कि वो वीर सावरकर का अपमान करना बंद कर दें और अपनी फिल्मों पर फोकस करें। चिट्ठी लिखने वाला अपने आपको देश का नौजवान बताया है। उस अनजान नौजवान ने खत में तो यह तक लिख दिया है कि अपनी भाषा पर लगाम लगाओ नहीं तो जनाजे उठेंगे। हालांकि, अभिनेत्री ने इस मामले की शिकायत वर्सोवा पुलिस स्टेशन में की हैं।
गौरतलब है कि स्वरा भास्कर आए दिन देश के राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखती नजर आती है। कई बार वो अपने बयानों को लेकर ट्रोल भी हो चुकी है। दरअसल, स्वरा भास्कर साल 2017 में अपने ट्विटर से एक ट्विट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘सावरकर ने ब्रिटिश सरकार से माफी मांगा था, जेल से छूटने की गुहार लगाई! पक्का यह ‘वीर’ नहीं है।’ इतना ही नहीं बीते 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या पर भी स्वरा भास्कर ने ट्विट किया है। उन्होंने लिखा, ‘निंदनीय और निंदनीय.. अपराधियों के साथ कानून के अनुसार तुरंत और सख्ती से निपटा जाना चाहिए! जघन्य अपराध.. अन्यायपूर्ण! जैसा कि अक्सर कहा जाता है.. अगर आप अपने भगवान के नाम पर मारना चाहते हैं, तो अपने आप से शुरुआत करें! बीमार राक्षस!’