टेलीविजन

Published: Nov 15, 2020 11:10 AM IST

Bigg Boss 14Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में होगी मोनालिसा की एंट्री

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आये दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। दर्शकों को यह शो बहुत पसंद आ रहा है। मेकर्स भी इस शो को एंटरेटनिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसीबीच खबर मिली है कि इस शो में जल्द ही भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) की एंट्री होने वाली है। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में जल्द ही मोनालिसा (Monalisa) की एंट्री होने वाली है। मोनालिसा (Monalisa) इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि गेस्ट बनकर पहुंचेंगी। मोनालिसा (Monalisa) बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में ‘नमक इश्क का’ को प्रमोट करेंगी। 

हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने बिग बॉस (Bigg Boss 14) में जाने के बारे में जानकारी दी है। मोनालिसा ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी धनतेरस #शूट डे #बिग #बिग बॉस 14।’ मोनालिसा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) बिग बॉस 10 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ चुकी हैं। वह बिग बॉस के घर में विक्रांत सिंह से शादी करने के बाद चर्चा में आई थीं। इसके बाद मोनालिसा (Monalisa) को डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ और नज़र सीजन-1 और 2 में देखा गया था।