टेलीविजन

Published: Jun 09, 2022 04:49 PM IST

Swayamvar Mika Di Vohti मीका सिंह के शो के भव्य सेट का अनावरण, देखें शानदार फोटोज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय (Popular) चैनल (Channel) स्टार भारत (Star Bharat) ने उम्मेद जोधपुर पैलेस रिज़ॉर्ट ऐंड स्पा में अपने बहुप्रतीक्षित शो ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ के सेट का काफी शानदार और भव्य अनावरण किया। रिज़ॉर्ट को एक नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया था। रिज़ॉर्ट का नजारा रात को देखने के काबिल था। रिज़ॉर्ट लाईटिंग और मोमबत्ती से जगमगा उठी थी। इस मौके पर रिज़ॉर्ट में मशहूर सिंगर मीका सिंह के अलावा कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद थी। सेट पर कई संगीतों का प्रदर्शन भी किया गया। सेट पर गायक शान की भी प्रस्तुतियां देखने को मिली।

इनके अलावा भूमि त्रिवेदी और जस्पिंदर नरूला भी इस सेट पर नजर आए। स्टार भारत के इस शो ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ में कुल 12 प्रतियोगी होंगे। वहीं मीका सिंह अपने प्यार की तलाश करते नजर आएंगे। वो इस शो की मेजबानी सिंगर शान के साथ करेंगे। इस शो को लेकर मीका सिंह काफी उत्साहित है वो स्टार भारत का काफी धन्यवाद कर रहे है कि शो ने उन्हें मौका दिया।

उनका मानना है कि वो दूसरों की शादियों में खूब भांगड़ा कर चुके है, लेकिन अब वो अपनी शादी में भांगड़ा करते नजर आएंगे। मीका सिंह अपनी ड्रीमगर्ल ढूंढने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस शो का प्रसारण 19 जून से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे स्टार भारत पर होगा।