मनोरंजन

Published: May 16, 2022 04:19 PM IST

Dhak Dhak First Look Releaseतापसी पन्नू की फिल्म 'धक धक' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, रत्ना पाठक, दिया मिर्जा समेत ये ऐक्ट्रेस बाइक राइड करती आई नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री (Actress) तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) आज अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी (Good News) दी है। वो अपनी आगामी फिल्म का ऐलान कर दी है। उनकी आगामी फिल्म ‘धक धक’ है। इस फिल्म में अभिनेत्री बुलेट दौड़ती नजर आएंगी। इस फिल्म में चार महिलाएं रोड़ पर बाईक राइड करती दिखाई देंगी। जिसमें अभिनेत्री फातिमा सना शेख, दिया मिर्जा, संजना सांघी और रत्ना पाठक शाह अपनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

इस फिल्म की खास बात ये है कि तापसी पन्नू खुद इस फिल्म का निर्माण आयुष माहेश्वरी और प्रांजल खंडडिया के साथ मिलकर आउटसाइडर्स फिल्म्स और वायकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण डुडेजा कर रहे है। इस फिल्म की कहानी को पारिजात जोशी और तरुण डुडेजा ने लिखा है। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। तापसी पन्नू ने अपने इस फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। जिसमें सभी अभिनेत्रियां बाईक पर बैठे नजर आ रही है। सभी के चेहरे पर एक बड़ी स्माइल नजर आ रही है।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘धक धक के साथ जीवनभर की सवारी में शामिल हों, क्योंकि चार महिलाएं स्वयं की खोज की रोमांचक यात्रा पर दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास की सवारी करती हैं!’ उनके सी पोस्ट को अब तक 88 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है। उनके सभी फैंस इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है।