मनोरंजन

Published: Dec 22, 2021 09:52 AM IST

The King’s Man Release Dateराल्फ फिएनेस स्टारर 'द किंग्स मैन' अब भारत में इस दिन होगी रिलीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

‘The King’s Man’ to release in India in January 2022: निर्देशक मैथ्यू वॉन की बहुप्रतीक्षित फिल्म “द किंग्स मैन” भारत के सिनेमाघरों में 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की। कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण कई बार इस फिल्म का प्रदर्शन टल चुका है। इसे ‘ट्वेंटिएथ सेंचुरी स्टूडियोज’ द्वारा रिलीज किया जाएगा। फिल्म को पहले 31 दिसंबर को भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाना था।

 

“द किंग्स मैन” में राल्फ फीन्स, गेमा आर्टरटन, रिस इफांस और अन्य कलाकारों ने काम किया है। यह वॉन की फ्रेंचाइजी “किंग्समैन” श्रृंखला की “प्रीक्वेल” है। “द किंग्स मैन” अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज होगी। (bhasha)