मनोरंजन

Published: Oct 01, 2022 12:36 PM IST

Maidaanअजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का नया रिलीज डेट आया सामने, सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood ) एक्टर (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgan) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते शुक्रवार को अभिनेता को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड मिला है। अजय देवगन को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया है। यह अभिनेता का तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जिसे उन्होंने अपने नाम किया है।

जिससे अभिनेता काफी खुश हैं। वहीं अब उनकी एक आगामी फिल्म ‘मैदान’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म को एक नया रिलीज डेट मिला है। जिसकी जानकारी खुद अभिनेता अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट के जरिए दिया है। वैसे तो यह फिल्म 23 जून 2022 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों के चलते अब ये फिल्म 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गौरतलब है कि फिल्म ‘मैदान’ सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित हैं।

जो 13 साल तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे। इस फिल्म में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आएंगे। अजय देवगन ने ट्वीट में लिखा, ‘एक अज्ञात नायक, सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी का अनुभव करें, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। ‘मैदान’ 17 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है।

गौरतलब है कि अमित रविंदर नाथ शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मैदान’ में अजय देवगन के साथ कोस्टार गजराज राव, प्रियामणि और रुद्रनिल घोष भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज के साथ मिलकर बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगुप्ता ने किया हैं। अब यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगर हम बात करें अजय देवगन के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘थैंक गॉड’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अजय देवगन की आगामी फिल्मों की लिस्ट में ‘दृश्मय 2’, ‘भोला’ और ‘सिंघम 3’ शामिल हैं।