मनोरंजन

Published: Nov 04, 2021 03:57 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmahमुनमुन दत्ता और राज अनादकट के वायरल रोमांटिक Photo का सच आया सामने, जानें पूरी बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)  एक ऐसा शो है जो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के हर एक किरदार ने लोगों को हंसाया है। इस शो के हर एक किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया है। वह अपने नाम से कम बल्कि अपने किरदार के नाम से ज्यादा जाने जाते हैं। फिर चाहे जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) हों या फिर बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) हों। 

मुनमुन दत्ता लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। हाल ही में बबीता जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। खबर ये थी बबीता जी रियल लाइफ में जेठालाल को छोड़ टप्पू (Tappu) यानी राज अनादकट (Raj Anadkat) को पसंद करती है। जिसके बाद मुनमुन दत्ता और राज ने इस खबर को गलत बताया था। लेकिन हाल ही में दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर सामने आई थी। तस्वीर ने मुनमुन और राज दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़े अकड़ा हुआ था। लेकिन अब इस तस्वीर के पीछे का सच सामने आया हैं। 

दरअसल जो रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी उसे क्रॉप किया गया था। उस तस्वीर में सिर्फ मुनमुन और राज ही नहीं थे बल्कि गोली यानी कुश शाह भी वही मौजूद थे। सच यह है कि इस तस्वीर में मुनमुन ने गोली और राज दोनों का हाथ थाम रखा है।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट के जरिये इन खबरों को गलत बताते हुए लिखा था- ‘आप कुछ भी किसी के बारे में भी कैसे लिख सकते हो। आपके के इन आर्टिकल्स से हमारी लाइफ में जो होगा क्या आप उसकी जिम्मेदारी लेते हैं? आपको लोगों को शर्म नहीं आती जब एक मां के चेहरे पर कैमरा लेकर जाते हैं जिसका बेटा इतनी कम उम्र में उसे छोड़कर चला गया है। जिसने अपने प्यार को खोया अपने उसको कैमरे से घेरा। आप लोगों को शर्म नहीं आती क्या?’