मनोरंजन

Published: Apr 29, 2022 05:51 PM IST

World Laughter Day 2022 स्टैंड-अप के ये कलाकार सेलिब्रेट करेंगे वर्ल्ड लाफ्टर डे, ओटीटी पर भी उपलब्ध है इनके स्पेशल्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : 1 मई को वर्ल्ड लाफ्टर डे (World Laughter Day) के नाम से सेलिब्रेट (Celebrate) किया जाता है। इस दिवस की शुरुआत  वर्ष 1998 से हुई है। हंसी से उपचार (Treatment) को जागरूकता (Awareness) मिलती है। जिससे व्यक्ति (Person) खुद को अच्छा महसूस करता है।

इतना ही नहीं हंसी को सबसे अच्छी दवा का दर्जा दिया गया है। हंसी से व्यक्ति प्रफुल्लित हो जाता है और उसके सरे स्ट्रेस खत्म हो जाते है। यहां तक की कॉमेडी स्टैंड-अप शोज का कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्रसारण भी होता है। ऐसे ही कुछ स्टैंड-अप के कलाकार यहां पेश है….  

कपिल शर्मा: (आई एम नॉट डन येट)

कपिल शर्मा अपने टेलीविजन शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके है। फैंस इनके शो को खुशी के साथ देखते है। कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी स्पेशल ‘आई एम नॉट डन येट’ से पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स में कदम रखा है। जिसका दर्शक भरपूर मनोरंजन कर रहे है। लोग इस शो में हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते है।   

वीर दास: (वीर दास फॉर इंडिया)

वीर दास कॉमेडी क्षेत्र में अपना एक अलग पहचान बना चुके है। ये एकमात्र एक ऐसे कॉमेडियन हैं जो भारत और अमेरिका दोनों जगह अपने हास्य का रंग फैलाते रहते है। वीर दास ‘एब्रॉड अंडरस्टैंडिंग’ और ‘वीर दास फॉर इंडिया’ शो के जरिए अपने दर्शकों का मनोरंजन करते है। अपने कॉमेडी और व्यंग्य से लोगों को बांधे रखते है। ‘वीर दास फॉर इंडिया’ का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होता है।

प्रशस्ति सिंह, सुप्रिया जोशी, निवेदिता प्रकाशम, कनीज़ सुरका 

कॉमेडी दुनिया में चार लोकप्रिय कॉमिक्स प्रशस्ति सिंह, सुप्रिया जोशी, निवेदिता प्रकाशम और कनीज़ सुरका ने अपने शो के जरिये अपने दर्शकों को खूब हंसाती है। ये कलाकार नेटफ्लिक्स पर ‘लेडीज़ अप’ सीरीज में अपने शब्दों के तीर से फैंस का मनोरंजन कराती है। 

कानन गिल

कानन गिल एक प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। इसके साथ वो मूवी रिव्यु को भी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते है। कानन गिल ने दुनियाभर में एक हजार से अधिक कॉमेडी शो किए वो अपने हुनर से लोगों में अपना अच्छा पहचान बना चुके है। इसके साथ ही कानन गिल देश के सबसे लोकप्रिय स्केच निर्माताओं में अपना नाम दर्ज करा चुके है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित इनके शो योर्स सिंसेरली का दर्शक खूब आनंद लेते है।  

जाकिर खान

जाकिर खान कॉमेडी में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके है। उनका ऐसा मानना है कि कॉमेडी से सिर्फ मजाक ही नहीं बल्कि मजाकिया व्यक्ति के बारे में भी बात होती है। क्योंकि जब दर्शक उसके वीडियो को देखता है तो उसे वह एक अलग नजरिए से देखता है। उनका स्टैंड-अप ‘कक्षा ग्यारवी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होता है दर्शक इस शो को काफी पसंद करते है। 

अबीश मैथ्यू

अबीश मैथ्यू ‘व्हूप’ और ‘सन ऑफ अबिश’ जैसे शो में अपने अद्भुत काम को लेकर जाने जाते है। अबीश मैथ्यू कई सालों से स्टैंड-अप फिल्ड में है। वो अपने फैंस के चहेते है। प्रशंसक उनके शो को बड़े फुर्सत से देखते है। अबीश मैथ्यू अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए शो में कड़ी मेहनत करते है। उनका शो अमेजन प्राइम वीडियो पर अपने मनोरंजन का जादू दिखाता है। 

बिस्वा कल्याण रथ

बिस्वा कल्याण रथ अपनी बातों से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते है। उनका शो ‘बिस्वा मस्त आदमी है’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रसारित होता है। 

रोहन जोशी

अपने फैंस के चहेते रोहन जोशी एक अलग एंगल से कॉमेडी करते है। उनका शो ‘वेक एन बेक’ अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शक बड़े उत्साहित होकर देखते है। वो कई कड़ियों को जोड़कर लोगों को हंसाते है। 

सुमैरा शेख

कॉमेडियन सुमैरा शेख अपने अनुभवों और कहानियों को एक अनोखे अंदाज में पेश करती है। वो ऐसे कड़ियों पर परफॉर्म करती है जिसे वो जानती है। उनका शो ‘डोंगरी डेंजर’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रस्तुत होता है। 

अमित टंडन

अमित टंडन कॉमेडी दुनिया में अपना एक अलग नाम बना चुके है। वो जीवन, शादी, बच्चों और अन्य सभी पर चुटकुलों का पुल बांधते है। वो अपने शो ‘अमित टंडनसिस’ में कॉमेडी का सुर ऐसे जोड़ते है कि फैंस उस पर ठहाके लगाए बगैर रह ही नहीं पाते है। उनका ये शो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होता है।