मनोरंजन

Published: Nov 18, 2021 07:05 AM IST

Happy Birthday Aparshakti Khuranaआज है अपारशक्ति खुराना का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अभिनेता अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) आज यानी 18  नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म साल 1987 को चंडीगढ़ में हुआ था। अपारशक्ति बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के छोटे भाई हैं। अपारशक्ति खुराना आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे है। अपारशक्ति को अभियान के लिए जाना जाता है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनके बारें में कुछ खास बातें। 

अपारशक्ति खुराना ने अपनी पूरी पढ़ाई चंडीगढ़ से की हैं। पढ़ाई खत्म होने बाद एक्टर मुंबई आ गए थे। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत रेडियो और वीडियो जॉकी के तौर पर की। उसके बाद उन्होंने आमिर खान की फ‍िल्‍म दंगल से डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर ने आमिर खान के भतीजे का किरदार किया था। दंगल में अपारशक्ति खुराना के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उसके बाद एक्टर ने बद्रीनाथ की दुल्हानिया, स्त्री, लुका छुपी और बाला सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। 

अपारशक्ति खुराना अपने भाई आयुष्मान खुराना एक अच्छे सिंगर और गिटार प्लेयर भी हैं। यह बात अपारशक्ति खुराना के बहुत कम फैंस को पता होगी कि वह शादीशुदा हैं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही साल 2014 में अपारशक्ति ने आकृति आहूजा से शादी कर ली थी। आकृति आहूजा और उनकी मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।