Chhote Nawab Taimur Ali Khan grow up to be Saif Ali Khan expressed his desire

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार किड हैं। उनकी फैन फोल्लोविंग भी किसी बड़े स्टार से काम नहीं है। फोटोग्राफर्स की नजरें जूनियर पटौदी को ही ढूंड रही होती हैं।

    तैमूर अली खान की उम्र अभी सिर्फ 4 साल है लेकिन मीडिया को फेस करते वक्त उनका कॉन्फिडेंस किसी नवाब से कम नहीं होता है। तैमूर हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते है। इसी बीच अब सैफ ने अपने बेटे को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जो सबको हैरान कर देगा। 

    दरअसल हाल ही में सैफ अपनी पूरी टीम के साथ अपनी अपकमिंग मूवी ‘बंटी और बबली 2’ के प्रमोशन के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस दौरान सैफ ने शो पर अपने बेटे तैमूर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। सैफ बताया कि जब उनकी फिल्म ‘तान्हाजी’ रिलीज हुई थी तो तैमूर हाथ में नकली तलवार लिए लोगो से पीछा करता थे। हाथ में तलवार लिए तैमूर की नकल उतारते हुए सैफ अली खान ने कहा- तैमूर ‘तान्हाजी’ रिलीज होने के बाद नकली तलवार उठाकर लोगों का हिंसक तरीके से पीछा करता था। 

    सैफ की ये बात सुन कर रानी मुखर्जी कहती हैं- अभी उसके लिए ये सब अच्छा नहीं हैं। अभी वो चंचल है। जिस पर सैफ कहते हैं- ‘मैं तैमूर से अपने रोले के बारे कहता था कि ये अच्छा आदमी है। लेकिन तैमूर कहता है- मुझे बुरा इंसान बनना है और बैंक से पैसे चुराने हैं। सबका पैसा चुराना है।’ उसके बाद रानी कहती है- ‘मुझे लगता है तैमूर गलत राह पर जा रहा है।’ जिसके बाद सैफ ने कहा- इसलिए मैं तैमूर को उसकी मां करीना कपूर को सौंपते हुए कहता हूं कि प्लीज इसे सुधारो। 

    गौरतलब है कि तैमूर इतने छोटे है फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी का जवाब ही नहीं हैं। उन्हें उतना ही इम्पोर्टेन्ट दिया जाता है जितना एक सुपरस्टार को दिया जाता है। वे अभी से सबके दिलो पर राज कर रहे है। तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर साल 2016 में हुआ था। इस साल दिसंबर में वह 5 साल के हो जाएंगे। लेकिन उनका कॉन्फिडेंस देखकर ऐसा लगता नहीं है कि जूनियर पटौदी अभी सिर्फ 4 साल के हैं। मालूम हो कि जब तैमूर का नामकरण हुआ था तो काफी ज्यादा विवाद हुआ था। लेकिन वक्त से साथ सब शांत हो गया और आज फैंस तैमूर पर जान छिड़कते हैं।