मनोरंजन

Published: Sep 01, 2021 07:00 AM IST

Happy Birthday Deepak Dobriyalआज है दीपक डोबरियाल का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: आज बॉलीवुड एक्टर दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 सितंबर, 1975 को काबरा, पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) में हुआ था। दीपक 5 साल की उम्र में दिल्ली आ गए थे। दिल्ली के कटवारिया सराय में अपनी स्कूल की पढ़ाई की। दीपक डोबरियाल को बचपन से ही अभिनय में खास रुचि थी, जिसके कारण अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1994 में दीपक ने मशहूर रंगमच निर्देशक अरविन्द गौड़  के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की और उनके साथ मिलाकर कई प्ले किए। 

दीपक एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल है। फिल्मों में दीपक का भले ही एक छोटा सा किरदार होता है लेकिन वे अपनी एक्टिंग से लोगों के दिमाग अपना असर छोड़ जाते है। कॉमेडी से लेकर नेगेटिव किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों को चौंकाया है। दीपक डोबरियाल दिल्ली रंगमंच के स्टार अभिनेता रहे है। 

अरविंद गौड़ के साथ दीपक डोबरियाल के प्रमुख नाटक मे गिरीश कर्नाड का तुगलक, धर्मवीर भारती का अंधा युग,स्वदेश दीपक का कोर्ट मार्शल, महेश दत्ताणी का फाइनल सोलुसन्स, भीष्म साहनी का माधवी, बेर्तोल्त ब्रेस्त् का कोकेशियान चाक सर्किल,नाग बोडस का अम्मा तुझे सलाम,गिरीश कर्नाड का रक्त् कल्याण (Taledanda), राम गोपाल बजाज द्वारा हिन्दी अनुवाद, अशोक लाल का एक मामूली आदमी, दरिओ फो का ऑपरेशन तीन स्टार, यूजीन ओ नील का डिजायर अन्डर द एल्मस, चेखव का लोग- बाग आदि शामिल है।

दीपक ने अपना फिल्मी सरफ विशाल भारद्वाज की फिल्म मकबूल से की, ये फिल्म द्वारा निर्देशित, मैकबैथ पर आधारित, अभिनेता- पंकज कपूर, इरफान खान, तब्बू, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, पीयूष मिश्रा, मखीजा और दीपक डोबरियाल, उसके बाद दिल्ली -6, शौर्य , ओमकारा, ब्लू अमरेला जैसे फिल्में की।