मनोरंजन

Published: Dec 03, 2021 05:46 PM IST

Happy Birthday Divya Agarwalआज है दिव्या अग्रवाल का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बिग बॉस फेम दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) आज यानी 4 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1992 को मुंबई में हुआ था। वह संजय और रोजी अग्रवाल की बड़ी बेटी हैं। दिव्या ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में शो का विजेता घोषित किया गया। ऐसे में आज दिव्या के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

दिव्या ने अपनी पढ़ाई मुंबई के जेवियर्स हाई स्कूल से की है। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने सानपाड़ा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी, मुंबई से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन पूरा किया है। दिव्या कैनेडियन यूनिवर्सिटी, दुबई में भी पढ़ाई कर चुकी है।

दिव्या को बचपन से ही डांस करने का शौक था। दिव्या अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। दिव्या को डांस का  शौक था इसलिए स्नातक स्तर की पढ़ाई के दौरान उन्होंने नृत्य सीखने के लिए टेरेंस लुईस डांस अकादमी में प्रवेश लिया और एक साल तक सीखने के बाद उन्होंने “एलीवेट डांस इंस्टीट्यूट” नाम से अपनी खुद की नृत्य अकादमी शुरू किया। 

दिव्या ने 2015 में ‘मिस नवी मुंबई’  प्रतियोगिता में भाग लिया था। उसके बाद एक्ट्रेस ने 2016 में मिस इंडियन प्रिंसेस में भाग लिया था। उन्होंने मिस टूरिज्म इंटरनेशनल इंडिया का खिताब जीता है। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत  एमटीवी इंडिया के स्प्लिट्सविला 10 से किया था। दिव्या डेट टू रिमेम्बर शो हिस्सा रह चुकी है। उसके बाद एक्ट्रेस ने एमटीवी इंडिया के ऐस ऑफ़ स्पेस 1 में हिस्सा लिया और इस शो में वह विजेता घोषित की गई थी। 

दिव्या ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स में रागिनी सावित्री देवी की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। उसके बाद 2021 में दिव्या ने बिग बॉस ओटीटी में भाग लिया था।