मनोरंजन

Published: Sep 27, 2021 06:02 PM IST

Happy Birthday Mouni Royआज है मौनी रॉय का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का जन्मदिन। आज यानी 28 सितंबर को अपना 36 वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1985 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में हुआ था। मौनी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया। साथ ही देखते ही देखते मौनी छोटे पर्दे से बॉलीवुड में आ गई। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको बताते है एक्ट्रेस से जुड़े कुछ खास बाते। 

मौनी का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। मौनी बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। एक्ट्रेस ने अपनी पढाई पश्चिम बंगाल से ही की। उसके बाद मौनी अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आ गई। दिल्ली में उन्होंने मिरांडा हाउस कॉलेज से अपनी पूरी पढ़ाई की। मौनी एक्ट्रेस बनना चाहती थी लेकिन मौनी के माता पिता उसे पत्रकार बनाना चाहते थे। इसलिए एक्ट्रेस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन कोर्स किया था। 

मौनी को पत्रकार नहीं बनना था। इसलिए एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया और मुंबई आ गई। मौनी ने अपनी करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। मौनी को पहला ब्रेक अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म ‘रन’ के एक गाने में  बैकग्राउंड डांसर के तौर पर मिला था। उसके बाद मौनी एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आई थी। यह उनका पहला टेलीविजन ब्रेक था। 

उसके बाद मौनी ने कई सीरियल जैसे  ‘नागिन’, ‘नागिन 2’, ‘कस्तूरी’, ‘जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क’ सहित और भी कई सीरियल्स में अपने अभिनय का दम दिखाया। मौनी ने बॉलीवुड में भी एक खास जगह बनाई है। लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले मौनी ने 2011 में पंजाबी फिल्म ‘हीरो हिटलर इन लव’ में नजर आई थीं। मौनी ने बॉलीवुड में 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म  ‘गोल्ड’ से से अपना डेब्यू किया था। उसके बाद मौनी ‘रोमियो अकबर वाल्टर’, ‘मेड इन चाइना’ और ‘लंदन कॉन्फीडेंशियल’ में नजर आ चुकी हैं।