मनोरंजन

Published: Dec 04, 2021 05:41 PM IST

Happy Birthday Shekhar Kapurआज है शेखर कपूर का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: फिल्ममेकर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) आज यानी 6 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। शेखर आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1945 को पंजाब के लाहौर में हुआ था। शेखर कपूर सदाबहार एक्टर देव आनंद के भांजे हैं। हिंदी सिनेमा में आने से पहले शेखर बतौर चार्टेड अकाउंटेंट लंदन में काम कर चुके हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

शेखर कपूर ने लंदन से अकाउंटेंट में पढ़ाई की थी लेकिन वो बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए भारत आ गए। शेखर देव आनंद की वजह से वह फिल्मों में आए। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म जान हाजिर हो से की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शेखर को उनकी शो ‘उड़ान’ की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। 

 उन्होंने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम से डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया था जिसमें नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी लीड रोल में थीं। शेखर ने बॉलीवुड को बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। शेखर ने हॉलीवुड में ‘द फोर फेदर्स’, एलिजाबेथ-I, ‘द फोर फेदर्स’, ‘न्यू यॉर्क- आई लव यू’ और ‘पैसेज’ जैसी फिल्मों का डायरेक्ट किया है। 

शेखर कपूर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम मेधा था। उसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी कर ली, जो कि उम्र में उनके करीब 30 साल छोटी हैं। दोनों ने साल 1997 में शादी की। उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने कावेरी रखा। शेखर और सुचित्रा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और दोनों एक दशक से अलग-अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेखर की दूसरी शादी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से टूटी थी। खबरों की मानें तो शेखर और प्रीति एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि प्रीति ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया। शेखर का नाम अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों करीब 9 साल तक रिलेशनशिप में थे।