मनोरंजन

Published: Oct 25, 2021 05:58 PM IST

Happy Birthday Sussanne Khanआज है सुजैन खान का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan)  26 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही है। सुजैन खान फिल्म अभिनेत्री तो नहीं हैं लेकिन उनका परिवार फिल्मी दुनिया से है। सुजैन को फिल्मों में कोई रुचि नहीं है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं। 

सुजैन खान पेशे से एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। सुजैन का जन्म 1978 को मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी हैं। उनके भाई बॉलीवुड एक्टर जायेद खान हैं। सुजैन भले ही फिल्म अभिनेत्री नहीं हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्टर से काम नहीं हैं। सुजैन ने इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से की थी। 

सुजैन ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में की थी। सुजैन ने कई मशहूर ब्रांड और ई-कॉमर्स कंपनी के लिए काम किया है। सुजैन ने साल 2000 में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन से साही की थी। दोनों ने शादी से पहले 4 साल तक एक दूसरे को डेट भी किया था। शादी के कुछ साल बाद दोनों के तलाक की बाद सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानों तो दोनों का रिश्ता बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अर्जुन रामपाल की वजह से खराब हुआ था। इन दोनों ने साल 2013 में तलाक ले लिया था। सुजैन खान और ऋतिक रोशन के दो बेटे भी हैं।