मनोरंजन

Published: Sep 29, 2021 05:54 PM IST

Happy Birthday Shaanआज है सिंगर शान का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: आज है बॉलीवुड सिंगर शान (Shaan) का जन्मदिन। आज यानी 30 सितंबर को एक्टर जन्मदिन मना रहे है। वह 49 साल के हो गए हैं। उनका जन्म  1972 में हुआ था। शान का पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। शान ने गबॉलीवूड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। शान ने अपने करियर में ना सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी गाने गाए हैं। इसके साथ ही वो एक टेलीविजन होस्ट भी रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ बाते। 

शान के पिता और दादा सब संगीत से ही जुड़े थे। बचपन में सुबह-सुबह उनके घर में संगीत का रियाज शुरू हो जाता। माता-पिता गाना गाते। बच्चों शान और सागरिका को भी गाने की आदत थी। यही वजह थी कि बहुत छोटी उम्र से शान विज्ञापनों में जिंगल गाने लगे थे। शान जब 13 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। जिसकी वजह से उनके अपने घर का खर्चा निकालने के लिए काम करना पड़ा था। 

शान जब 17 साल के थे तब 1989 में आई फिल्म ‘परिंदा’ में उन्होंने पहला बॉलीवुड गाना गाने का मौका मिला था। हालांकि उस फिल्म में शान को एक ही लाइन गाने को मिला था। तभी शान ने अपनी बहन के साथ मिलकर एक म्यूजिक एल्बम रिलीज़ किया था। उनका एल्बम सुपरहिट रहा था। जब शान ने अपने करियर को शुरुआत की थी तब उनका गाना  ‘भूल जा’ और ‘तन्हा दिल’ उनके फैंस को बहुत पसंद आया था। 

शान ने अपने सिंगिंग करियर में कई बड़े कलाकारों जैसे कि शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, सैफ अली खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और आर माधवन सहित अन्य लोगों के लिए अपनी आवाज़ दी है। शान आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक हैं।

शान ने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका से शादी की है। आज इस कपल के दो बेटे हैं। उनके नाम सोहम और शुभ हैं। शान और राधिका की पहली मुलाकात जब हुई उस वक्त राधिका 17 साल की और शान 24 साल के थे। राधिका को प्रपोज करते ही शान उनके परिवार से मिलने पहुंचे। साल 2000 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।