नवाजुद्दीन सिद्दीकी हीरोपंती 2 में करेंगे विनोद खन्ना की चाल की कॉपी

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ‘हीरोपंती 2’ (Heropanti 2) के साथ एक बार फिर सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार हैं और इस बार उनके साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) नजर आएंगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दिखाई देंगे। लेकिन अब खबरों की मानें तो  नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की चाल की कॉपी करने वाले है। 

    दरअसल हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वे हमेशा दूसरे सेलेब्स का इंटरव्यू बड़े धन से देखते है। और वो हमेशा उनके दिमाग में रहता है। एक्टर ने कहा- ‘मैंने हीरोपंती 2 में विनोद खन्ना की चाल को दोहराने की कोशिश की है। मैं ना सिर्फ उन्हें एक एक्टर के रूप में पसंद करता हूं बल्कि उनके व्यक्तित्व और शैली को बहुत प्यार करता हूं।’

    नवाज ने आगे कहा- ‘विनोद खन्ना का एक अलग ही स्वैग था। उनकी चाल में जो महिलाओं वाला ग्रेस था मैंने उसी को और आगे बढ़ाया है। इस बारे में मैंने और अहम भाई ने बात की है। और फिर ये फैसला किया।’ 

    गौरतलब है कि विनोद खन्ना एक बहुत बड़े सुपरस्टार थे। उसकी एक्टिंग के साथ उनकी लुक्स की भी बहुत तारीफ होती थी। विनोद खन्ना अपनी परफेक्ट चाल के लिए भी जानें जाते थे। जब भी एक्टर चलते थे जब उनकी वॉक को ‘पैंथर वॉक’ कहा जाता था। 

    गौरतलब है फिल्म 29 अप्रैल 2022 को ईद पर रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर टाइगर ने शेयर किया था, जहां एक ओर वो एक्शन अवतार में दिख रहे थे। तो वहीं उनका साथ तारा सुतारिया भी फिल्म एक्शन देती दिख रही थी। पोस्टर को शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा था- ‘अगली ईद बिताएंगे आपके साथ।’