मनोरंजन
Published: Jun 05, 2021 05:04 PM ISTBig Newsअभिनेता पर्ल वी पुरी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल
TV actor Pearl V Puri sent to 14-day judicial custody in minor rape case: नाबालिग से रेप के मामले में टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) लगातार चर्चा में बने हुए है। शिकायत दर्ज होने के बाद बीती रात अभिनेता पुलिस कस्ट डी में थे और शनिवार को इस पूरे मामले की वसई कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी। इस सुनवाई को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वसई कोर्ट अभिनेता पर्ल वी पुरी सुनवाई के बाद 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक बच्ची के साथ रेप और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा हैं। कोर्ट ने पर्ल वी पुरी को जमानत देने से साफ मना किया है। बच्ची की उम्र 5-7 साल होने की वजह से अभिनेता पर्ल के खिलाफ POSCO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्स) यानि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के तहत करवाई की गई थी।
डीसीपी संजय पाटिल ने बताया है कि पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उन्हें जमानत भी नहीं मिली है। पर्ल के खिलाफ बच्ची के पिता ने यह मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स की माने तो ‘उनकी बच्ची पर्ल के साथ सेल्फी लेना चाहती थी। इसके बाद अभिनेता उन्हें वैनिटी वैन में ले गए थे। जहां उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और रेप किया। पर्ल के अरेस्ट होने की खबर मीडिया में आने के बाद कई टीवी सेलेब्स उनका समर्थन करते दिखाई दिए। शो मेकर्स एकता कपूर, अदाकारा शालीन भनोत, अद्विक महाजन, करिश्मा तन्ना, अनीता हसंनदानी सहित कई सेलेब्स ने पर्ल को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी हैं।
एकता कपूर का टीवी शो ‘नागिन 3’ के अलावा पर्ल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’, ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’, ‘मेरी सासू मां’, ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्या्र’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे पॉपुलर शो में अहम किरदार में नजर आ चुके हैं।