मनोरंजन

Published: Apr 14, 2022 02:35 PM IST

Urfi Javed Bikini Video उर्फी जावेद रेड बिकिनी में मचाई तहलका, बोली- वो मुझे ऊंचाई पर देखना चाहते है

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने बोल्डनेस (Boldness) के लिए जानी जाती है। वो आए दिन ऐसे ड्रेस (Dress) पहनकर अपने फैंस (Fans) के सामने आ जाती है कि जिसको देखकर उनके प्रशंसकों के पसीने छूट जाते है। ऐसे ही एक बार फिर उर्फी जावेद रेड कलर की बिकिनी में नजर आई है। हालांकि, ये उनके लिए कोई नया नहीं है, लेकिन उनकी इस अदा को देखकर उनके फैंस की सांसे रुक गई है। उर्फी जावेद अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो रेड बिकिनी पहने सीढियों से नीचे आते दिखाई दे रही है।

वीडियो में वो अपना काफी हॉट लुक तैयार की है। उर्फी जावेद अपने बालों को खुला रखी है। वो अपने कान पर येल्लो कलर का फूल लगाई है। वो सीढियों से पोज देते हुए नीचे उतरती दिखाई दे रही है। वो इस वीडियो से अपने फैंस पर बिजली गिराती नजर आ रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘वो हम पर छाया डालते है, क्योंकि वो मुझे ऊंचाई पर देखना चाहते है।’ उनके इस पोस्ट को अब तक 50 हजार से अधिक लोग लाइक्स कर चुके है।

इससे पहले वो मुंबई एयरपोर्ट पर वाइट कलर का टी-शर्ट और ब्लू कलर का जींस पहने दिखाई दी थी। उन्होंने अपने इस तस्वीरों को अपने इन्स्टाग्राम पर भी शेयर की थी। उनके इस तस्वीर में खास बात यह थी की वो अपने टी-शर्ट को ऊपर उठाई थी। जिससे उनकी ब्लैक कलर की ब्रा साफ नजर आ रही थी।

उनके इस तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसकों के होश उड़ गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बालों को भी नया स्टाइल दी थी। वो अपने बालों में कई पिंस लगाई दिखाई दी थी।