मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने दर्शकों (Audience) के चहेते अभिनेता है। वो अपने आगामी फिल्मों में काफी व्यस्त चल रहे है। अभिनेता गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए उनके घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने कई खास मुद्दों पर बातचीत की साथ ही बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती पर उनको याद करते हुए पुष्प अर्पण किया। इतना ही नहीं उन्होंने भोपाल में पौधरोपण भी किया।
इस मुलाकात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर पर शेयर कर दी। तस्वीरों में देखा जा सकता है की ये इस मुलाकात से काफी खुश है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्टर का गुलदस्ते से अभिनंदन किया। बाद में वो कई खास विषयों पर चर्चा भी किए। जिसमें अभिनेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने फिल्मों के बारे में भी बताया।
आज निवास पर फिल्म अभिनेता श्री @akshaykumar जी से मुलाकात आनंदपूर्ण रही। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमुख सामाजिक विषयों पर आपकी फिल्मों ने जागरूकता का संदेश दिया है। pic.twitter.com/mXdKoYuslF
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2022
इस दौरान अक्षय कुमार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के जैन इंजीनियर्स सोसायटी, स्मार्ट पार्क में गुलमोहर और अर्जुन के पौधे लगाए और लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। इस दौरान कुल 110 पौधरोपण किए गए।
भोपाल के स्मार्ट पार्क में अभिनेता श्री @akshaykumar जी और जैन इंजीनियर्स सोसायटी के साथियों के साथ गुलमोहर और अर्जुन का पौधा लगाया।
पौधरोपण जैसा पुनीत कार्य हम सबका सामाजिक कर्तव्य है। अक्षय जी के सहयोग से युवाओं को पौधरोपण के लिए अवश्य प्रेरणा मिलेगी! #OnePlantADay pic.twitter.com/OmiU1BsltS
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2022
गौरतलब है कि अक्षय कुमार अपने आगमी फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे है। जिसके लिए वो इस मुलाकात से पहले भी फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल गए थे। इस फिल्म में अभिनेता के साथ इमरान हाशमी भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।
सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के निर्माता,श्रद्धेय बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती और श्री एम. विश्वेश्वरैया जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में नमन करता हूं।
अभिनेता श्री @akshaykumar जी ने भी बाबा साहब व विश्वेश्वरैया जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किये। pic.twitter.com/UrjkwQMBKD— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2022
अभिनेता की अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को देखने के लिए दर्शक बड़े उत्साहित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, सोनू सूद और मानुषी छिल्लर अपनी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे।